18 Apr 2024, 08:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : लाखों की धोखाधडी में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:34AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधडी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार आदेश तिवारी और समीर खान को धोखाधडी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों ने एम पी नगर के रहने वाले विजय डोंगरे को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी की थी। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने छह व्यक्तियों से इस तरह की धोखाधडी कर 74 लाख रुपए अर्जित किए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »