29 Mar 2024, 19:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल में बोले राहुल गांधी - सत्ता में आए तो खत्‍म कर देंगे जीएसटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 12:26PM | Updated Date: Sep 18 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भोपाल में लालघाटी से भेल दशहरा मैदान तक करीब 13 किलोमीटर रोड शो किया। रोड शो शुरू करने से पहले वहां मौजूद पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक लगाया। 
 
राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता में आने के बाद जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स को खत्म करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार तेल की कीमत पर चुप क्यों हैं? जब पूरे विश्व में तेल की कीमत कम हो रही है तो यह भारत में क्यों बढ़ रही है? उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से आम आदमी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों बैंकों के बाहर काफी लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा, लेकिन किसी ने भी अमीर आदमी को लाइन में खड़ा नहीं देखा। वे लोग अपना कालाधन पीछे के रास्ते से सफेद धन में बदल रहे थे।
 
राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया है कि विधानसभा चुनाव में पैराशूट से टपकने वाले नेताओं की जगह पार्टी के लिये डंडा खाने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।  भेल दशहरा मैदान में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा चुनाव के समय कोई भाजपा से आता है  तो कोई दूसरे दल से, फिर सफाई देता है कि हम 20 साल तक पार्टी में रहे हैं। काम करने वाले ही प्रत्याशी होंगे पैराशूट वाले पार्टी में आएं लेकिन टिकट की उम्मीद पांच-सात साल बाद करेें। मध्यप्रदेश के पार्टी नेताओं को चेतावनी भरे लहजे तथा कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव का दौर है। कार्यकर्ता सुन ले, जिस मंत्री या मुख्यमंत्री के दरवाजे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये नहीं खुलेंगे उन्हें 15 मिनट में बदल दिया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते हैं, वे जो लड़ाई मैदान में लड़ते हैं उन्हें उनका पारितोषिक दिलाना मेरा खुद का दायित्व है। 
 
सीएम घोषणाओं की रन मशीन
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कांगे्रस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि जैसे सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में रन मशीन कहलाते थे, वैसे ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन कहा जाता है। उन्होंने कहा केन्द्र में जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते हैं वही शिवराज दोहराते हैं। शिवराज ने बीस हजार वायदे किये हैं। राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार बनी तो फोन के पीछे लिखा मेड इन चाइना की जगह मेड इन भोपाल और मध्यप्रदेश होंगे। अपराध, कुपोषण में प्रदेश आगे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »