29 Mar 2024, 20:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP में दिखने लगा ठंड का असर, दो दिन में इजाफा की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 8:07PM | Updated Date: Nov 19 2019 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी की वजह से वहां से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों में सर्दी के बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को आज बताया कि प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाएं आने लगी है जिससे आगामी दिनों में पारा गिरने के साथ ठंड के बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भोपाल सहित कई स्थानों पर कल की तुलना में आज न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी है।
 
अगले चौबीस घंटों में पारा कुछ और लुढ़क सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान के अभी ज्यादा गिरने की संभावना नहीं है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान कल की अपेक्षा 0Þ 6 डिग्री बढ़ कर 28Þ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि यह सामान्य है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान कल की तुलना में एक डिग्री गिर कर आज 13Þ 8 डिग्री अंकित हुआ। यह भी सामान्य है। कल इसमें करीब एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बैतूल में है। बैतूल पिछले एक सप्ताह से सर्दी से ठिठुर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »