20 Apr 2024, 14:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश की जनता ने गंगा-जमुनी संस्कृति का परिचय देकर पेश की मिसाल: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:23AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश की जनता ने एक बार फिर गंगा जमुनी संस्कृति का परिचय देकर मिसाल पेश की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर गंगा-जमुनी संस्कृति का परिचय देकर मिसाल पेश की है। अयोध्या फैसले के बाद प्रदेश की जनता ने सद्भाव, शांति, भाईचारे का पैगाम देकर देश भर में एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता का, सभी वर्गों का, कानून व्यवस्था के पालन में लगे सभी छोटे-बड़े अधिकारी-कर्मचारी, समस्त पुलिसकर्मियों, मीडिया जगत का भी आभार मानते हैं कि उन्होंने प्रदेश के भाईचारे, अमन-चैन, शांति, सौहाद्र को लेकर अपना सहयोग प्रदान किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर ऐसा था, जब विभिन्न धर्मों के उत्सव का समय था, लेकिन उन्होंने भी आगे बढ़कर कानून व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हुए अपने आयोजन, जुलूस, नगर कीर्तन तक निरस्त कर नजीर पेश की, भले इसके लिये उन्हें असुविधा भी हुई क्योंकि उनकी कई दिनो की तैयारियाँ थी, लेकिन प्रदेश हित को सर्वोपरि मानते हुए व प्रदेश के अमन-चैन और सौहाद्र के लिये उन्होंने यह निर्णय लिया। उनका भी ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रदेश की जनता ने बता दिया कि प्रदेश शांति का टापू है और सदैव रहेगा। कोई भी फरिकापरस्त ताकÞते हमारे भाईचारे को कम नहीं कर सकती है। हम एक थे -एक रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »