19 Apr 2024, 04:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में तीन चार दिन बाद सर्दी पड़ने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 8:22PM | Updated Date: Nov 13 2019 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन चार दिन बाद सदी पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता ने आज बताया कि अरब सागर में बने प्रति चक्रवात तथा दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर वायुमंडल में 1Þ 5 किमी ऊपर चक्रवाती घेरा बनने से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हल्के बादल छाये हुए हैं। परिणामस्वरुप तापमान में गिरावट न आने से सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। प्रवक्ता के अनुसार जैसे ही अरब सागर का प्रति चक्रवात तथा राजस्थान पर बना चक्रवाती घेरा हटेगा, उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और पारा भी गिरेगा।
 
राजधानी भोपाल में भी आज हल्के बादल रहे। यहां अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 0Þ 4 डिग्री की गिरावट के साथ 29Þ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम कल की अपेक्षा 0Þ 6 डिग्री बढ कर 18Þ 4 डिग्री अंकित हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बैतूल और उमरिया में रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »