29 Mar 2024, 18:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मेगा ब्लॉक के कारण झॉसी-बीना पैसेंजर 10 नवंबर को निरस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:46AM | Updated Date: Nov 10 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश के झांसी से चलकर बीना तक चलने वाली झांसी-बीना पैसेंजर को मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त कर दिया गया है। पश्चिम मध्य रेल सूत्रों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर-झॉंसी एवं झॉंसी-बीना रेल खण्ड पर मेगा ब्लॉक के कारण 10 नवंबर को कई गाड़ियों का निरस्त, आंशिक निरस्त एवं रेग्यूलेट करने का निर्णय लिया है।
 
गाड़ी संख्या 51812-51811 झांसी-बीना पैसेंजर 10 नवंबर को प्रांरभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी तथा गाड़ी संख्या 51818-51817 झांसी-खजुराहो पैसेंजर 10 नवंबर को झॉंसी-ललितपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार  09 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12541 गोरखपुर-लोकमान्यतिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को झॉंसी स्टेशन पर 20 मिनट रेग्यूलेट (रोक) कर चलाया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »