20 Apr 2024, 18:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कमलनाथ ने सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखण्डता की दिलाई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 3:19PM | Updated Date: Oct 31 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लौह पुरूष और देश के प्रथम गृह मंत्री स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज यहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों को राष्ट्र एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलायी। कमलनाथ सरदार पटेल की जयंती पर मंत्रालय के समक्ष स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान पहुंचे। उन्होंने वहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कमलनाथ ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। ‘मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।
 
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ। इस मौके पर राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, सांसद विवेक तन्खा, दीपक बावरिया, मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती, अपर मुख्य सचिव के.के. सिंह एवं प्रमुख सचिव, सचिव तथा मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »