29 Mar 2024, 15:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 8:49PM | Updated Date: Oct 1 2019 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मानसून सीजन पूरा होने के बाद भी राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने से शाम के बाद फिजां में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि अभी मानसून विदा नहीं हुआ है। भोपाल में आज दोपहर बारिश की तेज बौछारें पड़ने से एक बारगी तो सभी को लगा कि प्रदेश में अभी मानसूनी बारिश हो रही है। आज यहां 21Þ 2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। कल देर रात्रि भी यहां 10Þ 8 मिमी वर्षा हुई थी। इसके अलावा आज रीवा में 21 मिमी एवं सीधी में 09 मिमी वर्षा हुई। शिवपुरी, श्योपुर तथा कुछ अन्य स्थानों पर भी वर्षा हुई है।
 
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्व राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्यप्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा वायुमंडल में 20Þ 1 किलोमीटर ऊचाई पर चक्रवाती घेरा भी कायम रहने से यह वर्षा हो रही है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान शाजापुर, आगरमालवा, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की भी आशंका जताई है। विभाग ने अगले दो तीन दिन तक मौसम की स्थिति लगभग ऐसी ही बने रहने का अनुमान व्यक्त करते हुए तीन या चार अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के संकेत दिए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »