28 Mar 2024, 16:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गाँधी जयंती को ग्राम-सभाओं में वन अधिकार समितियों का पुनर्गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 4:25PM | Updated Date: Sep 26 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में गाँधी जयंती को ग्राम-सभाओं में वन अधिकार समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आयुक्त पंचायत-राज संस्था ने बताया कि अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता नियम 2008) के वन अधिकार समिति के नियम अन्तर्गत वर्ष 2006 में वन अधिकार समितियों का गठन किया गया था। समिति सदस्यों के पलायन करने या मृत्यु होने के कारण निर्मित रिक्तियों की पूर्ति की जाना है। ग्राम-सभाओं के अनुमोदन के बाद वन अधिकार समितियों में नए सदस्यों के नाम जोड़े जाएंगे। पुनर्गठित समितियों की जानकारी 2 अक्टूबर को लाँच किये जा रहे वन मित्र साफ्वेयर पर भी अपडेट की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »