23 Apr 2024, 13:06:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दिग्विजय ने जताया विश्वास, शिक्षकों को दिया वचन पूरा करेंगे कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:03PM | Updated Date: Sep 5 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अतिथि शिक्षकों को वचन पत्र में दिया वचन पूरा करेंगे। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि अतिथि शिक्षक व अतिथि विद्वान शिक्षकों को कांग्रेस वचन पत्र में किये गये वादों को हमें पूरा करना है।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ वचन पत्र में किया गया हर वचन पूरा करेंगे। वहीं सिंह के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या इसे भी सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप माना जाए। पाराशर ने सिंह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि सिंह ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ को कुछ याद दिलाया है। क्या इसे भी सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप माना जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »