29 Mar 2024, 17:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम : पी सी शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 3:43PM | Updated Date: Aug 29 2019 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया (साईं )द्वारा बिशन खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़यों को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल में शीघ्र ही इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जाएगा। शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई और सभी खिलाड़यों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शर्मा ने कहा कि भोपाल में साईं के पास 50 एकड़ जमीन है। इस पर शीघ्र ही इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ इस कार्य का भूमि-पूजन शीघ्र ही करेंगे। शर्मा ने मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म-दिन और राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
 
उन्होंने कहा कि परिश्रम  सदैव सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। मेजर ध्यानचंद ने इसे साबित कर दिखाया। सुविधाओं के अभाव के बाद भी उन्होंने अपने समय में भारतीय हॉकी को  शिखर पर बनाए रखने में अपना अतुलनीय योगदान देकर भारतीयों को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर शर्मा और हॉकी ओलंपियन जलालुद्दीन ने मेराथन दौड़ के लिए एकत्रित खिलाड़यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »