28 Mar 2024, 15:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:33PM | Updated Date: Aug 9 2019 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में 'मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो' का नारा बुलंद करें। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की आज वर्षगांठ है।

आज देखने में आ रहा है कि थोड़े से स्वार्थ व मुनाफे के लिये किस प्रकार मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जहर बेचकर उन्हें मौत के आगोश में धकेल रहे है। उन्होंने कहा कि आज वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर मिलावटमुक्त प्रदेश का संकल्प लेते हुए नारा दें बहुत हो गया अब 'मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो'।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »