18 Apr 2024, 15:41:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सुषमा स्वराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने कल श्रद्धांजलि सभा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 5:48PM | Updated Date: Aug 7 2019 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कल यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कल यह आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दिल्ली से रवाना होकर भोपाल पहुंचेगें। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »