29 Mar 2024, 13:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कश्मीरियत के साथ भी दृढ़ता के साथ खड़े हैं : दिग्विजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 1:02PM | Updated Date: Aug 5 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लोगों और कश्मीरियत के साथ उसी दृढ़ता से खड़े हैं, जितनी दृढ़ता से हम राष्ट्रीय एकता और लोकतंत्र के पक्ष में हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि देश में तानाशाही की आहट है। खुद सरकार ने भ्रम और आशंका का माहौल बनाया है। केवल तीन लोग जानते हैं, क्या हो रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश में भी सभी लोगों की निगाहें टीवी चैनल और समाचार माध्यमों पर टिकी हुयी हैं।
 
आम नागरिक भी कश्मीर मुद्दे को लेकर चल रही सरगर्मियों पर केंद्र के फैसले को लेकर उत्सुक दिखायी दे रहे हैं। वहीं राज्य पुलिस ने पूरे प्रदेश में मौजूदा हालातों के मद्देनजर ऐहतियातन सभी पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त ऐहतियात बरतने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि मौजूदा हालातों के साथ ही त्योहारों का माह है और पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया को लेकर काफी सजग रहे, ताकि अफवाहें इत्यादि नहीं फैलायी जा सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »