25 Apr 2024, 05:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश विधानसभा ने दी चंद्रयान-दो के सफल प्रक्षेपण पर बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 3:47PM | Updated Date: Jul 23 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज चंद्रयान - दो के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों समेत पूरे देश को बधाई प्रेषित की गई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने कहा कि चंद्रयान - दो के सफल प्रक्षेपण में मध्यप्रदेश के भी दो होनहारों मंदसौर के हिमांश शुक्ला और कटनी की मेघा भट्ट का भी अहम योगदान है। उन्होंने दोनों को समूचे राज्य की ओर से बधाई देते हुए कहा कि इससे मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि देश में किसी भी सफलता या बलिदान का जिक्र हो, तो उसमें प्रदेश का नाम जरूर शामिल  होता है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस ऐतिहासिक घटनाक्रम के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, मनमोहन सिंह से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी को बधाई देते हुए कहा कि अगर बजट में प्रावधान नहीं किए जाते, तो इस प्रकार की कल्पनाएं कभी साकार नहीं होतीं।
 
पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब तक कोई देश उस स्थान पर नहीं पहुंचा, जहां भारत का चंद्रयान पहुंचने वाला है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस अवसर पर सभी को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का गठन किया। इस पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि ऐसे मामलों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर नेतृत्व बधाई का पात्र है।
 
मंदसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सदन में वैज्ञानिक हिमांशु शुक्ला के परिजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अध्यक्ष प्रजापति से अनुरोध किया कि प्रदेश की ऐसी प्रतिभाओं का सदन में सम्मान कराया जाए। कटनी के भाजपा विधायक संजय पाठक ने वैज्ञानिक मेघा भट्ट के परिजन के बारे में सदन को जानकारी दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »