26 Apr 2024, 02:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

प्रियंका को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए : CM कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:32PM | Updated Date: Jul 20 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तरप्रदेश में पीड़ति परिवारों से मिलने दिया जाए और उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के इस दमनकारी निर्णय के विरोध में पूरा देश और कांग्रेसजन श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की इस 'तानाशाही और दमनकारी' नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में आदिवासी नरसंहार में पीड़ित परिवारों से श्रीमती प्रियंका को मिलने नहीं देना, उन्हें हिरासत में लेना, चुनार गेस्ट हाउस का बिजली पानी बंद करना पूरी तरह से असंवैधानिक व लोकतंत्र की हत्या है। श्रीमती प्रियंका के मामले में उत्तरप्रदेश सरकार के रुख के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आज यहां विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »