18 Apr 2024, 13:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर इलाज के लिए दिल्ली रेफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 2:50PM | Updated Date: Jul 17 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर को आज अस्वस्थ होने के चलते इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। गौर को इसके पहले बेहद कमजोरी और श्वास संबंधित अन्य समस्याओं के चलते राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें आज दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्हें दोपहर को दिल्ली ले जाया गया। अब उनका इलाज गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में होगा। गौर को इसी साल अप्रैल में भी खराब स्वास्थ्य के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »