16 Apr 2024, 12:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 5:52PM | Updated Date: Jul 14 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के संदेश का प्रसारण प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन पर प्रसरित किये जा रहे गुड न्यूज मध्यप्रदेश समाचार बुलेटिन में किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संदेश का प्रसारण 15 जुलाई को सुबह नौ बजे से दूरदर्शन मध्यप्रदेश चैनल पर किया जायेगा। गौरतलब है कि गुड न्यूज मध्यप्रदेश का यह 50वां स्वर्णिम अंक है।
 
श्रीमती आनंदीबेन पटेल के संदेश के साथ इस 50वें स्वर्णिम अंक का पुन: प्रसारण आगामी 21 जुलाई दिन रविवार को दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर किया जायेगा। ‘‘गुड न्यूज मध्यप्रदेश  के इस 50वें स्वर्णिम अंक के लिये प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा राज्य भर से चुंिनदा खास कहानियों को संकलित किया गया है।’  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »