29 Mar 2024, 15:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटे : सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 5:09PM | Updated Date: Jul 3 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध होनी चाहिये। किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे। सिंह ने नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के राज्य निर्वाचन आयोग में प्रशिक्षण में यह बात कही। नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि दावे-आपत्ति केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें और दावे-आपत्तियों का निराकरण गंभीरता से हो।

उन्होंने कहा कि सभी प्रेक्षक वरिष्ठ और अनुभवी हैं, प्रेक्षकों के सुझाव पर जरूरी सुधार भी किये जायेंगे। सचिव सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आयोग ने कई नवाचार किये हैं। चुनाव प्रक्रिया सरल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेक्षक चेक-लिस्ट के आधार पर मतदाता सूची की मॉनीटरिंग करें। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि दावे-आपत्ति के नये प्रारूप बनाये गये हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों ने भी कई सुझाव दिए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »