19 Apr 2024, 08:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल: इंजीनियर के ठिकानों पर छापे में करोडों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 5:27PM | Updated Date: Jul 2 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज सिंचाई विभाग के एक कार्यपालन यंत्री के राजधानी भोपाल तथा सीधी स्थित विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार सीधी में सिंचाई विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री सुनील व्यास के राजधानी भोपाल स्थित दो ठिकानों के अलावा सीधी में उनके आवास तथा दफ्तर में सुबह एक साथ छापामार कार्रवाई की गयी, जिसमें उनके पास से अब तक की कार्रवाई में भोपाल के गुलमोहर कॉलोनी और अरेरा कॉलोनी में दो मकान तथा होशंगाबाद जिले में तेरह एकड़ कृषि भूमि के अलावा नगदी और सोने चॉदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है, जिसमें और भी बेनामी संपत्ति के खुलासे की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »