19 Apr 2024, 04:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : भोपाल में पार्षद ने 11 साल की बच्‍ची से किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 5:02PM | Updated Date: Jul 2 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निर्दलीय पार्षद को 11 साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निर्दलीय पार्षद राजेंद्र सिंह उर्फ केंदु बाबू रक्षाबंधन पर सामूहिक राखी बंधवाने का आयोजन करता था और खुद को 'एक हजार बहनों का भाई' कहलाता था।
 
पुलिस को मिले एक गुमनाम पत्र से मामला सामने आया है। एक खत पुलिस के मिला था जिसमें राजेंद्र सिंह को बच्ची से रेप करने वाला बताते हुए कार्रवाई की दरख्वास्त की गई थी। बैतूलगंज स्टेशन हाउस ऑफिसर मोतीलाल कुशवाहा के मुताबिक खत मिलने के बा पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़िता बच्ची से बात की। बच्ची ने खुद अपने साथ रेप की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
 
रविवार रात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद सोमवार सुबह राजेंद्र सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के खिलाफ रेप के साथ-साथ पोक्सो ऐक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पार्षद करीब एक साल से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था।
 
लड़की की मां को इस बारे में पता चला तो उसने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की बात कही लेकिन राजेंद्र सिंह ने उसे मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया। जाकिर हुसैन वार्ड से पार्षद राजेन्द्र सिंह चौहान काफी समय तक भाजपा में भी रह चुका है। 2018 में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टीविरोधी गतिविधियों के लिए उसे भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »