भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से आज सुबह एक बच्ची की लाश बरामद की गयी। आशंका है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है। पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची का शव नेहरू नगर के समीप आईआईएफएम के सामने एक नाले के किनारे से बरामद किया गया।
बच्ची कल रात घर के पास एक दुकान में गयी थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। देखमुख ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। देशमुख ने बताया कि अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गयी है। बताया गया है कि कल रात बच्ची के लापता होने के बाद उसके परिजन थाने पहुंचे और उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी, तभी से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी।