19 Apr 2024, 08:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। करीब एक पखवाड़े से भट्टी की तरह तप रहे मध्यप्रदेश को अगले तीन दिन तक प्रचंड गर्मी और भीषण लू से राहत मिने की कोई संभावना नहीं है। लू ने प्रदेश के श्योपुर जिले में दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसी बीच प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में भी पारा चालीस डिग्री को पार गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है और वहां भी लू के हालात बन गये हैं। राजधानी भोपाल में कल की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट जरुर हुई है और अधिकतम तापमान आज 45Þ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
 
यह सामान्य से अब भी पांच डिग्री ज्यादा है। रात का भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31Þ 4 है। शहर चार दिन से लू की चपेट में आया हुआ है। उधर सागर में बूंदाबांदी हुई। नौगांव 47Þ 8 डिग्री के साथ आज लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना रहा। इसके साथ ही होशंगाबाद में 47Þ 7, ग्वालियर 47Þ 5, खजुराहो 46Þ 9, दमोह 46Þ 6, रायसेन 46Þ 2 तथा श्योपुर, खरगोन और सागर में 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। यह शहर भीषण लू के प्रभाव में है।
 
इसके अलावा जबलपुर और मंडला में 45Þ 8, उमरिया 45Þ 7, गुना 45Þ 6, छिंदवाड़ा 45Þ 5, राजगढ़ 45Þ 3, शाजापुर एवं खंडवा 45Þ 1, टीकमगढ़ 44 7, रीवा 44Þ 6, उज्जैन 44Þ 5, बैतूल 44Þ4 सतना और सिवनी में 44Þ 2 और 44 डिग्री तापमान अंकित हुआ है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर आर त्रिपाठी ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि अगले दो तीन दिन तक प्रदेश में मौसम का तिखापन लगभग ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में सागर, दमोह, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, होशंगाबाद और छतरपुर जिलों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है।
 
इसके अलावा भोपाल, रीवा, सतना, सीधी, सिगरौली, शहडोल, उमरिया, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, खंडवा, आगरमालवा में भी लू चलने की संभावना है। यहां तक की पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में भी लू चल सकती है। भोपाल का भी मौसम मुख्यत: शुष्क और साफ रहेगा। शाम को हल्के बादल छा सकते है। तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा और हवा की गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »