29 Mar 2024, 10:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 2:05PM | Updated Date: Jun 6 2019 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को स्वास्थ्यगत परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ठाकुर को आज उच्च रक्तचाप और अन्य कई समस्याओं के कारण राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। ठाकुर आज यहां महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। कल उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़े कई समारोहों में भी भाग लिया था। सांसद ठाकुर को मालेगांव विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) विशेष अदालत में पेश होना है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »