29 Mar 2024, 19:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सलूजा ने दावा दोहराया, कांग्रेस ने 83 वचन किए पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 7:14PM | Updated Date: May 18 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज पार्टी का दावा दोहराते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए वचनों में से 83 वचन पूरे कर दिए हैं। सलूजा ने यहां पार्टी की विज्ञप्ति में कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार ने अपने लगभग चार माह के कार्यकाल के दौरान 83 वचन पूरे किए हैं। उन्होंने इस संबंध में सूची तैयार कर आज ही कुरियर के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजी है।
 
उन्होंने कहा कि अब चौहान को अपने वादे के अनुरूप राजनीति से संयास लेने की घोषणा कर देना चाहिए। चौहान ने कल इंदौर और अन्य स्थानों पर अपनी चुनावी सभाओं में कमलनाथ सरकार पर असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। यदि कांग्रेस वचन पूरे करने की बात साबित कर दे, तो वे राजनीति से संयास ले लेंगे।
 
इसके बाद सलूजा ने संबंधित वादों की सूची चौहान को सौंपने की घोषणा की थी। सलूजा का कहना है कि वे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ सुबह चौहान के निवास पर वादों की सूची सौंपने पहुंचे थे, लेकिन श्री चौहान मिले नहीं और उनके कर्मचारियों ने सूची लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद सूची कुरियर के जरिए भेजी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »