24 Apr 2024, 15:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 3:53PM | Updated Date: May 14 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गांधी दोपहर को करीब 12 बजे नीमच में, पौने तीन बजे उज्जैन के तराना में और शाम पांच बजे खंडवा में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
 
वे इन तीनों सभाओं के माध्यम से पार्टी के क्रमश: मंदसौर, उज्जैन और खंडवा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कल ही मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे। उन्होंने रतलाम में एक सभा को संबोधित किया और इंदौर में एक रोड शो भी किया। प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, खरगोन, धार, मंदसौर और रतलाम में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »