24 Apr 2024, 17:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

लोकतंत्र का अपमान करने वालों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 6:03PM | Updated Date: May 13 2019 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि वोट न देकर लोकतंत्र का अपमान करने वालों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होना चाहिए। चौहान ने खरगौन, रतलाम, धार, देवास जिलों में आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जो 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने ही मतदान नहीं किया। यह लोकतंत्र का अपमान है।
 
वे मांग करेंगे कि जो वोट न डाले, उसे चुनाव लड़ने का अधिकार ही नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी हार से इतने डरे हुए हैं कि भोपाल से बाहर ही नहीं जा पाए और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। चौहान ने चुनावी सभाओं में राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया।
 
अब बैंक उन्हें नोटिस भेज रहे हैं कि पैसा जमा करो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार बेटे-बेटियों को चार हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया। रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह करने वाली कांग्रेस को जनता जवाब देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »