23 Apr 2024, 23:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण : कांताराव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 6:02PM | Updated Date: May 12 2019 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने बताया कि प्रदेश की सभी आठ संसदीय क्षेत्रों पर आज हो रहे मतदान के तहत कुछ छिटपुट शिकायतों को छोड़ कर सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कांताराव ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि मतदान के दौरान करीब 78 हजार मशीनों में से 750 को बदला गया। उन्होंने बताया कि मुरैना, भिंड और राजगढ संसदीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी स्थानों पर ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद मतदान शुरु कराया।

उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में कुल 52.62 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदाता 56.19 और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 48.56 रहा। उन्होंने यह भी कहा कि शाम छह बजे के बाद भी जो मतदाता कतार में रहेंगे, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। कांताराव ने बताया कि भोपाल शहर, भिंड और मुरैना के कई क्षेत्रों से धीमा मतदान, भीड़ इकट्ठा होने, मशीन जल्दी बदलने की और कुछ केंद्रों पर बाहर के लोगों के मतदान केंद्र में घुसने की शिकायतें प्राप्त हुईं थीं।

सभी शिकायतों पर टीम ने पहुंच कर निराकरण किया। कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनने दी गई। उन्होंने भिंड संसदीय क्षेत्र में किसी भी दल के प्रत्याशी को नजरबंद करने से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर मारपीट जैसा कोई विवाद नहीं हुआ है। सभी स्थानों पर मतदान सुचारू तौर पर चल रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »