29 Mar 2024, 04:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में दोपहर एक बजे तक लगभग 35 प्रतिशत मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 1:58PM | Updated Date: May 12 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज आठ संसदीय क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक छह घंटों में लगभग 35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां पहुंची सूचनाओं के अनुसार गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर कतार देखी जा रही हैं। हालाकि दोपहर में भीषण धूप में बहुत से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की संख्या में कुछ कमी नजर आयी। मतदान सुबह सात बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। हालाकि प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर कुछ जनप्रतिनिधियों समेत अनेक लोगों को नजरबंद किया हुआ है। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ संसदीय सीटों के लिए 18 हजार एक सौ 41 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है और एक करोड़ 44 लाख 41 हजार से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। इन आठ सीटों पर प्रत्याशियों की कुल संख्या 138 है।

दोपहर एक बजे तक भोपाल में लगभग 35 प्रतिशत, राजगढ़ में 33 प्रतिशत से अधिक, विदिशा में 41 प्रतिशत, गुना में 35, सागर में 31, ग्वालियर में 25 फीसदी, भिंड में 28 प्रतिशत और मुरैना में 27 प्रतिशत के आसपास मतदान होने की सूचनाएं हैं। इस चरण में भोपाल सीट पर सभी की निगाहें लगी हुयी हैं, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय भिंड का मुकाबला भाजपा की प्रज्ञा भिंड ठाकुर से है। दोनों प्रत्याशियों की छवि की बदौलत इस संसदीय क्षेत्र पर मुकाबला बेहद रोचक, लेकिन प्रमुखता से 'धर्म' आधारित हो गया है। मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र भिंड तोमर का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत से है।

तोमर वर्तमान में ग्वालियर से सांसद हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गयी। यहां बसपा ने करतार भिंड भड़ाना को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। सिंधिया परिवार का गढ़ कही जाने वाली गुना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के के पी यादव से है। विदिशा में भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल के बीच चुनावी दंगल है।

भिंड सीट पर कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर दांव खेला है। श्री जरारिया भाजपा की संध्या राय के मुकाबले चुनावी मैदान में हैं। ग्वालियर में भाजपा के विवेक शेजवलकर और कांग्रेस के अशोक सिंह आमने सामने हैं। राजगढ़ में कांग्रेस की मोना सुस्तानी और भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर के मुकाबले में हैं। सागर में भाजपा की कमान राजबहादुर सिंह के हाथ में है, जो कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर को चुनौती दे रहे हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के उद्देश्य से 79 हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 45 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी और केंद्रीय सुरक्षा बल के कर्मचारी लगाए गए हैं। चार हजार से अधिक क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान की गयी है। यहां पर सीसीटीवी कैमरों और वेबकॉस्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है। मध्यप्रदेश में छह सीटों पर 29 अप्रैल को और सात सीटों पर 06 मई को मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण में आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। शेष आठ सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »