भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रिवेरा टाउन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में वोट डाले। चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा को पहले से अधिक सीट मिलेगी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर वोट डालने से पहले मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा पाठ की। इसके बाद वो सीधे वोट डालने पहुंचीं।