25 Apr 2024, 14:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

गलत जानकारी के आधार पर कर्ज माफ कराना धोखाधड़ी : सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 3:01PM | Updated Date: May 11 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कर्जमाफी को लेकर चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच कहा है कि गलत जानकारी देकर कर्ज माफ कराना धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। सलूजा ने ट्वीट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदर्भ में कहा कि यदि उनका भाई आयकरदाता है और उन्होंने अपना कर्ज गलत जानकारी देकर माफ कराया है, तो यह धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
 
सलूजा ने दावा करते हुए कहा कि उनके ( चौहान के भाई) आवेदनपत्र के साथ संलग्न घोषणापत्र में यह स्वीकारा गया है कि वे आयकरदाता नहीं है और न ही कोई तथ्य छिपाया गया है। सलूजा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो उनके द्वारा किया गया झोलझाल है। सलूजा का ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के ट्वीट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राज्य की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »