29 Mar 2024, 17:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बाइक पर निकली साध्वी प्रज्ञा, बोलीं - कांग्रेसियों ने मेरे शरीर को बुरी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 3:24PM | Updated Date: May 8 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में अब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दी है। भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुधवार को अपना चुनाव प्रचार करने के लिए बाइक से निकलीं। अब साध्वी प्रज्ञा बाइक से गली-मोहल्लों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने उनके शरीर को बुरी तरह तोड़ दिया है। इसलिए वो घर-घर जाकर चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही है।
 
साध्वी ने कहा कि मैं जनता के पास नहीं पहुंच पा रही हूं। मैं रोड पर बड़े रथ से ही जा पा रही हूं क्योंकि मेरी शारिरिक स्थिति ऐसी नहीं है। कांग्रेसियों ने तोड़ दिया है शरीर को ताकि मैं पैदल भी न चल सकूं। इसलिए अब मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार करूंगी। उन्होंने कहा कि एक प्रयोग करते हुए गली-गली में मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हूं, जिससे घर-घर तक पहुंच पाउं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »