28 Mar 2024, 19:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवादों में घिरा दिग्विजय सिंह का रोड शो - भगवा रंग का गमछा पहने दिखे पुलिसकर्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 2:51PM | Updated Date: May 8 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर होने वाला चुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। बुधवार को कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में एक रोड़ शो किया है। यह रोड शो अब विवादों में घिर गया है। दरअसल विवाद यह है कि, इस रोड में मध्य प्रदेश की पुलिस को सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर लगाया गया था। इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मियों के गले में भागवा रंग के गमछे भी डाले नजर आ रहे हैं। 
 
बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में आए कम्प्यूटर बाबा लगातार भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए कैंपेन कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के रोड शो में साधु-संतों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बुधवार को रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडे ले रखे थे और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों से जब भगवे साफा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें कहा गया है कि रोड शो के दौरान इसे पहने रखें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »