19 Apr 2024, 04:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उमा भारती से मिलकर रोने लगी साध्वी प्रज्ञा तो मंत्री बोलीं- अरे ये क्या हो गया?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 2:19PM | Updated Date: Apr 29 2019 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मुकाबला देने के लिए चुनावी मैदान में खड़ी भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने के दौरान भावुक हो गईं। प्रज्ञा काफी रोईं और उमा ने उन्हें चुप करवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
 
साध्वी प्रज्ञा के आंसुओं को देखकर उमा भारती ने ढांढस बधाते हुए कहा, अरे ये क्या हो गया? इसके बाद उमा ने दोबारा साध्वी को पुचकारते हुए गले लगाया। उमा इस दौरान खुद भी भावुक नजर आईं। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के पैर भी छुए। भावुक होने को लेकर जब उमा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे निजी विषय बताया। उमा भारती ने नासिक जेल में भी साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात की थी।  
 
साध्वी प्रज्ञा खुद उमा भारती से मिलने उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और उमा भारती ने चम्मच से साध्वी प्रज्ञा को कुछ खिलाया और आशीर्वाद दिया। साथ ही उमा भारती ने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए साध्वी प्रज्ञा से कहा कि मीडिया वाले उनका बयान काट कर दिखा रहे हैं।
 
उमा ने कहा, दीदी मां साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लडऩे से मुझे बहुत खुशी हुई, मैं उन्हें एक महान संत और देशभक्त मानती हूं क्योंकि उन्होंने जो कष्ट झेले हैं, वो एक साधारण व्यक्ति नहीं झेल सकता है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार तब चर्चा में आईं, जब वर्ष 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह 9 साल तक जेल में रहीं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »