29 Mar 2024, 18:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाबरी मस्जिद को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान - ढांचा गिराने पर गर्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:23PM | Updated Date: Apr 21 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भापाल। भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। साध्वी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व महसूस होता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ रहीं हैं।
 
अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ढांचा गिराने का अफसोस क्यों होगा, उस पर तो हम गर्व करते हैं। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे।
 
आगे बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि देखो 70 साल में उन्होंने क्या हाल किया और हमारे देवस्थान भी सुरक्षित नहीं हो पाए। हिंदुओं ने इकट्ठे होकर स्वाभिमान को जागृत किया है ढांचा तोड़कर और भव्य मंदिर बना करके आराधना करेंगे। राम मंदिर हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »