16 Apr 2024, 12:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : युवती से बलात्‍कार कर फरार आरोपी का नहीं लगा सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 3:36PM | Updated Date: Apr 20 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार टी टी नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती एक माह पूर्व घर से झगडा कर चली गयी थी। इसी दौरान पूर्व से परिचित युवक मोहम्मद अजीज उसे रेलवे स्टेशन पर मिला।

उसने युवती को अपनी बातों के झांसे में लिया और अपने घर ले गया। वहां युवती को बंधक बनाकर पिछले एक माह से उसका दैहिक शोषण कर रहा था। कल युवती उसके चंगुल से भागकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »