25 Apr 2024, 12:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

आनंदीबेन ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 4:01PM | Updated Date: Apr 16 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा और करूणा के नैतिक मूल्यों की स्थापना की। उनके आदर्श और सिद्धांत मानव-कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि मानव समाज को अन्धकार से प्रकाश की ओर लाने वाले भगवान महावीर कठोर तप द्वारा अपनी समस्त इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर विजेता कहलाए। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं पर विजय प्राप्त करना सबसे बडा पराक्रम है। इसी पराक्रम के लिये उन्हें महावीर कहा गया। श्रीमती पटेल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की समृद्धि की कामना की है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »