16 Apr 2024, 22:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

सड़क और फ्लॉय ओवर के लिए 1135 करोड़ स्वीकृत : सज्जन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 3:48PM | Updated Date: Mar 10 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंद्रह सड़कों और फ्लॉय ओवर निर्माण के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 1135 करोड़ 46 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वीकृत कार्य सेंट्रल रोड फण्ड से कराये जायेंगे। राज्य के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इन कार्यों को मंजूरी देने के लिये गत फरवरी माह में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। स्वीकृत कार्यों में इंदौर शहर में एलआईजी चौराहा से नवलखा चौराहा, ए.बी. रोड पर एलीवेटेड कॉरिडोर को भी 350 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस कॉरिडोर के बनने से इंदौर शहर का यातायात काफी व्यवस्थित हो जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »