29 Mar 2024, 02:07:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 5:36PM | Updated Date: Mar 8 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर 15 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन सभी संभागीय और जिला मुख्यालय पर भी आयोजन होंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालक श्रीमन शुक्ल ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुबह उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

इसके बाद दोपहर 12 बजे तक राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन की कार्य-प्रणाली संबंधी व्याख्यान होंगे। संभाग और जिले में जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक आयोजित करने के साथ प्रचार-साहित्य वितरित किया जाएगा। इसी दिन शाम को महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के उपभोक्ता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »