28 Mar 2024, 19:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

देश का आगे बढ़ना कुछ लोगों को पसंद नहीं : शिवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 7:23PM | Updated Date: Mar 3 2019 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को देश का आगे बढ़ना रास नहीं आ रहा है।
 
 शिवराज चौहान यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई से आज चारों ओर उत्साह का वातावरण है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ और प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट देकर यह बता दिया कि हम किसी को छेडेंगे नहीं और किसी ने हमें छेड़ा तो उसे छोडेंगे नहीं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत है, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें बढ़ता हुआ भारत पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं, जो मोदी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लग गए हैं। इस दौरान चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तबादले के अलावा राज्य की कानून व्यवस्था सहित अन्य कई मुद्दों पर हमला बोला।
 
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। एक तरफ राष्ट्रभक्त लोग हैं, जो सेना का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जो देश को कमजोर करना चाहते हैं। यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच की है। इस लड़ाई में बौद्धिक वर्ग के सक्षम विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। 
 
बैठक को इन दोनों नेता के अलावा राष्ट्रीय चुनाव समिति सदस्य एवं वरिष्ठ अभिभाषक राजन खोसला एवं केसो मेहरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लोकसभा के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, वरिष्ठ नेता शांतिलाल लोढ़ा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »