29 Mar 2024, 11:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

CM कमलनाथ के नेतृत्व में हुआ सामूहिक वन्दे मातरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2019 5:26PM | Updated Date: Mar 1 2019 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आज यहां मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का सामूहिक गायन सम्पन्न हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मौके पर मुख्य सचिव एस.आर.मोहन्ती सहित मंत्रालय, विंध्याचल तथा सतपुड़ा भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गायन के पूर्व विधि-विधायी कार्य एवं जनसम्पर्क मंत्री पी.सी.शर्मा शौर्य स्मारक से मंत्रालय की ओर अग्रसर हुए सामूहिक मार्च में शामिल हुए।

पुलिस बैंड के साथ आगे बढ़ रहे सामूहिक मार्च में जन-सामान्य स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ गये। सरदार पटेल पार्क में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के गायन के पूर्व शाजापुर जिले के ग्राम झोंकर के लोकगीत गायक बाबूलाल धोलपुरे ने 'म्हारो भारत, महान प्यारो' और 'हम भारत का वासी रे भाई, मानव हमारी जात' गीत प्रस्तुत कर समाँ बाँधा। भोपाल के आकृति मेहरा ग्रुप और पुलिस बैंड की धुन पर जन-समुदाय समवेत स्वर में क्रमश: 'वन्दे मातरम्' और 'जन-गण-मन' के सामूहिक गायन में शामिल हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »