29 Mar 2024, 05:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : राजधानी सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ गिरे ओले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 11:35AM | Updated Date: Feb 21 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते कल देर रात्रि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित आसपास के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से विदर्भ के बीच एक ‘ट्रफ’ लाइन बनी हुई है। इसके चलते मौसम में अचानक बदलाव आया और राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्र रायसेन, विदिशा और सीहोर में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। हालांकि ओले चने के आकार के थे, जिससे फसलों को कम नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा सागर, दमोह और होशंगाबाद में बारिश हुई है। हालांकि यहां ओले गिरने की सूचना नहीं है। कल रात अचानक बदले मौसम के बाद आज सुबह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिल गई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल अभी भी बने हुए हैं। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में कल रात बारिश और ओले के बाद आज सुबह से धूप खिल जाने से मौसम साफ हो गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »