20 Apr 2024, 17:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

व्यापमं को बंद करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 3:39PM | Updated Date: Feb 20 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के पास फिलहाल व्यापमं को बंद करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
 
कमलनाथ ने विधायक हर्ष विजय गेहलोत के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि व्यापमं वित्तीय अधिकार प्राप्­त है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को परीक्षा शुल्क के निर्धारण का अधिकार है।
 
अत: यह कहना सही नहीं है कि बेरोजगारों के साथ किसी प्रकार का छलावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में व्यापमं को बंद करने जैसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »