24 Apr 2024, 23:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल की रैली से पहले भोपाल में लगे आपत्तिजनक पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2019 2:54PM | Updated Date: Feb 8 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के पहले रामायण के पौराणिक चरित्रों को लेकर एक स्थानीय कांग्रेस नेता की ओर से लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। राजधानी के प्रमुख क्षेत्र स्थानीय एमपी नगर में लगे इन पोस्टर में गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामायण के पौराणिक पात्रों के तौर पर चित्रित किया गया। पोस्टर पर एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता सूरज तिवारी के नाम का जिक्र किया गया है। चित्रण पर आपत्ति उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं होकर देश के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस संघीय ढ़ांचे को चोट पहुंचा रही है। ऐसे पोस्टर लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पार्टी के बचाव में कहा कि किसी कार्यकर्ता ने उत्साह में ऐसे पोस्टर लगा दिए, मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, कांग्रेस के उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी इनका समर्थन नहीं करती। जानकारी लगने पर कुछ पोस्टर हटा दिए गए हैं। पोस्टर लगाने वाले कार्यकर्ता की भी पहचान की जा रही है। गांधी इसके पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी के दौरान भोपाल आए थे। आज यहां उनकी एक सभा होनी है, जिसके लिए प्रदेश भर से किसानों को आमंत्रित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »