28 Mar 2024, 20:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल: इमरजेंसी लैडिंग के बाद भी नहीं बची यात्री की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 12:36PM | Updated Date: Feb 6 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विमान की आपातकालीन लैडिंग के बाद भी एक यात्री की जान नहीं बच सकी। विमानतल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में सवार बुजुर्ग यात्री जवाहर वली (70) का स्वास्थ्य नाजुक होने के चलते विमान की भोपाल में आपातकालीन लैडिंग की अनुमति मांगी गई थी। 

विमान के लैंड करते ही बीमार यात्री को एंबुलेंस से पास ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग यात्री को विमान के भीतर ही दिल का दौरा पड़ गया था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। जवाहर वली अपने भाई के साथ दिल्ली जा रहे थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »