16 Apr 2024, 22:46:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने वाले अब कर रहे हैं राजनीति : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 11:56AM | Updated Date: Jan 21 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों पर हमलों के बाद भाजपा द्वारा सरकार को घेरने के बीच पलटवार करते हुए कहा है कि जिन्होंने अपन 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाया, वे अब कांग्रेस की एक महीने की सरकार पर अपराध को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
 
कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा देने के लिये प्रतिबद्ध है। ये सरकार का कर्तव्य है। चाहे भाजपा के आपसी अंतर्कलह के विवाद हो या अन्य कारण से सामने आये विवाद हो, हमारी सरकार अपने कर्तव्यों का पूरा पालन करेगी।
 
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे लिखा कि ये बेहद शर्मनाक है कि जिन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाये रखा। जो अपनी सरकार में अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे। जिनके कार्यकाल में अपराधों में प्रदेश देश में शीर्ष पर रहा। वो हमारी एक महीने की सरकार को अपराध को लेकर कोस रहे हैं। राजनीति कर रहे हैं।
 
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में इंदौर, मंदसौर और बड़वानी जिलों से अपराध की बड़ी खबरें सामने आई हैं। इंदौर में एक कारोबारी की हत्या के बाद मंदसौर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या और बड़वानी में एक भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के बाद भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »