19 Apr 2024, 18:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिना कांवरे मामला : कमलनाथ ने दिए हादसे की जांच के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 2:26PM | Updated Date: Jan 15 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले में शामिल फॉलो वाहन के हादसे का शिकार होने के मामले में पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में तीन सुरक्षाकर्मियों व ड्राइवर की मौत पर गहरा दु:ख जताते हुए इस भीषण दुर्घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के पीछे लापरवाही या साजिश, दोनों पहलुओं पर जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि धमकी सम्बंधी पत्र मिलने की बात सामने आने से भी इस भीषण दुर्घटना  की जाँच करवाना आवश्यक है। उन्होंने डीजीपी को सुश्री कांवरे को पर्याप्त सुरक्षा देने के भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सुश्री कांवरे से दूरभाष पर इस भीषण दुर्घटना की जानकारी भी ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »