भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित क्षिप्रा नदी और खंडवा के ओंकारेश्वर में नर्मदा समेत अन्य नदियों के प्रमुख घाटों पर मकर संक्रांति पर्व के लिए प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं की हैं। मकर संक्रांति के स्रान पर्व पर प्रमुख नदियों के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक संक्राति पर्व पर होशंगाबाद के नर्मदा और बुधनी घाट में श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए है।
घाटों पर नहाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रमुख घाटों पर लाल रंग की झंडी लगा दी गई है। प्रशासन का अनुमान है कि कड़कड़ाती ठंड के बावजूद मकर संक्रांति पर घाटों पर स्रान करने वालों का आंकड़ा आज रात से शुरु होकर लाखों तक पहुँच सकता है।