19 Apr 2024, 04:07:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

हड़ताल के दूसरे दिन आज भी कामकाज होगा प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 2:16PM | Updated Date: Jan 9 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के दूसरे दिन आज भी मध्यप्रदेश में बैंकों, बीमा और अन्य संस्थानों में कामकाज प्रभावित होगा। ट्रेड यूनियनें केन्द्र सरकार पर जन एवं श्रम विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण बैंक, बीमा, डाकतार, भोपाल संचार निगम लिमिटेड, कोयला, परिवहन, तेल, पोर्ट, विमानन एवं अन्य संस्थानों के कार्यालयों में काम-काज कल भी ठप्प रहा।

ट्रेड यूनियन न्यूनतम वेतन निर्धारित करने और सभी कामगारों और कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित पेंशन की भी मांग कर रही हैं। कल भी राजधानी भोपाल में बैंक, बीमा, डाकतार, बीएसएनएल, सेन्ट्रल ट्रेड यूनियनों एव अन्य संस्थानों के हजारों कामगार हड़ताल के चलते प्रदर्शन के लिए उतरे। इसके बाद एक रैली हुई, जिसमें करीब 4000 से ज्यादा हड़ताली मजदूर, कामगार, कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »