19 Apr 2024, 13:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश विधानसभा : उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की हिना और भाजपा के देवड़ा उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 1:37PM | Updated Date: Jan 9 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में अब उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती हिना कांवरे की ओर से आज विधानसभा सचिवालय में इसके लिए विधिवत नामांकनपत्र पेश किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और अन्य कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।
 
कुछ ही देर बाद भाजपा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगदीश देवड़ा की ओर से भी नामांकनपत्र पेश किया गया। अब उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों के बीच चुनाव होने की संभावना है। इसके पहले कल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में वरिष्ठ विधायक एन पी प्रजापाति निर्वाचित हुए। हंगामे के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था। इसके बीच श्री प्रजापति 120 वोट हासिल कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस के नेतृत्व ने पहले ही कह दिया था कि यदि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की नौबत आयी तो कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार उतारेगी।
 
राज्य विधानसभा में पिछले कई वर्षोँ की परंपरा के अनुरूप उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के किसी सदस्य को जाता रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालाकि यह परंपरा है, कोई नियम नहीं है। मध्यप्रदेश की नवगठित पंद्रहवीं विधानसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलायी गयी। दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होने के बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »